केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के दो नए जजों की नियुक्ति को किया अधिसूचित, न्यायाधीशों की संख्या हुई 34

Last Updated 10 Feb 2023 12:25:32 PM IST

केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की नियुक्ति को अधिसूचित कर दिया है।


उनकी नियुक्तियों के साथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई। न्यायमूर्ति बिंदल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति कुमार गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। शुक्रवार सुबह कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा, भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुसार भारत के माननीय राष्ट्रपति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और गुजराज उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है, उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं।

31 जनवरी को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है, योग्य मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के वरिष्ठ न्यायाधीशों की योग्यता, अखंडता और क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने और विचारों की बहुलता को समायोजित करने के बाद कॉलेजियम निम्नलिखित व्यक्तियों को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए सभी तरह से अधिक योग्य और उपयुक्त पाता है। इनमें न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार शामिल हैं।

कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, के.एम. जोसेफ, एम.आर. शाह, अजय रस्तोगी, और संजीव खन्ना ने की।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment