भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से
भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक कल नई दिल्ली में शुरू हो रही है।
![]() भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से |
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा शासित मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक से पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री का रोड शो आयोजित किया जाएगा।
इसी साल नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं और फिर 2024 में आम चुनाव के लिए भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है।
चुनाव की तैयारियों के लिए कल शाम चार बजे एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी।
इससे पहले सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी।
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने पत्रकारों को बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव के अलावा छह विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई है। इन प्रदर्शनों में भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।
| Tweet![]() |