मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए

Last Updated 14 Oct 2022 11:06:04 AM IST

दिल्ली पुलिस को मॉस्को से आ रही एक फ्लाइट में बम के बारे में सूचना मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हलचल तेज हो गई है। सूचना कॉल के जरिये पुलिस को दी गई थी।


पुलिस ने कहा कि, उन्हें रात करीब 11.15 बजे पीसीआर कॉल आई, कि जो फ्लाइट मास्को से आ रही थी और तड़के 3.20 बजे उतरने वाली थी, उसमें बम है। कॉल मिलने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को पूरी रात स्टैंडबाय पर रखा गया था।

अधिकारी ने कहा, "फ्लाइट नंबर एसयू 232 (मास्को से दिल्ली) रनवे नंबर 29 पर उतरी। इसमें 386 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और पूरी तरह से जांच की गई। अभी तक कोई बम नहीं मिला है।"

पुलिस ने कहा कि, यह एक अंतरराष्ट्रीय कॉल थी जिसने उन्हें बम के बारे में सचेत किया। अभी भी यात्रियों के सामान की जांच चल रही है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment