जम्मू-कश्मीर: जम्मू, सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो जंग लगे मोर्टार गोले बरामद
जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा जिलों के अग्रिम गांवों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के निकट अग्रिम गांवों से दो जंग लगे मोर्टार के गोले बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
![]() (सांकेतिक फोटो) |
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह जम्मू के बाहरी इलाके अखनूर सेक्टर के प्रागवाल में ग्रामीणों ने मोर्टार का एक गोला देखा, जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा निष्क्रिय करने का कार्य जारी है।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात सांबा जिले के रीगल इलाके में गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक अन्य मोर्टार का गोला बरामद किया था। हालांकि, गोले को विशेषज्ञों ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि मोर्टार के दोनों गोलों में जंग लगा था। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले साल फरवरी में नये सिरे से युद्ध विराम से पूर्व सीमा पार से गोलाबारी के दौरान उनका पता नहीं चला था।
| Tweet![]() |