कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: दावेदारी की अटकलों के बीच सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की।
![]() कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: सोनिया से मिले अशोक गहलोत |
माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़े विषयों पर ही मुख्य रूप से चर्चा हुई है।
मुलाकात से पहले गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत दिया और कहा कि पार्टी के लोगों का जो फैसला होगा, उसे वह मानेंगे।
गहलोत ने यह भी कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
गहलोत दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आज शाम मुंबई जाएंगे और गुरूवार को केरल जाएंगे, जहां राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे।
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। थरूर ने यहां कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।
अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सोनिया, राहुल की अनुमति की जरूरत नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए किसी को भी मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी या पार्टी नेता राहुल गांधी की अनुमति की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी के चुनाव नहीं लड़ने के संकेत देने और अशोक गहलोत एवं शशि थरूर के चुनाव लड़ने की संभावना के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आज के दिन, पहले और दूसरे चरण के बीच के अवकाश में मीडिया से बातचीत में कहा, “पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के दस प्रतिनिधियों का समर्थन होने पर कोई भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र एवं पात्र है।”
उन्होंने कहा, “नामांकन दाखिल करने के लिए किसी को भी कांग्रेस अध्यक्ष या राहुल गांधी की अनुमति की जरूरत नहीं है। चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी होंगे। देश में कोई भी अन्य पार्टी अपना प्रमुख चुनने के लिए चुनाव नहीं कराती।”
शशि थरूर नें मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात कर चुनावी प्रिक्रिया की ली जानकारी
इससे पहले कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर नें केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की।
इस मुलाकात होने के बाद मधुसूदन मिस्त्री नें कहा, शशि थरूर को चुनावी प्रिक्रिया से संबंधित कुछ सवाल थे, उन्होंने वह पूछा और उनको हमने सब जानकारी दे दी है। मुलाकात के बाद वह संतुष्ट है। जब वह फॉर्म भरेंगे तों उनको हम 24 सितंबर को मतदाता सूची देंगे।
राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि, मैं राहुल गांधी के लिए कुछ नहीं बोल सकता, नामांकन भरने के लिए आएंगे या नहीं मुझे जानकारी नहीं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव पर भाजपा आरोप लगा रही है, इनसब पर मिस्त्री नें कहा, भाजपा यह बताए कि नड्डा जी का चुनाव किस तरह हुआ? किसने उनको चुना, उनके चुनाव कैसे हुए? ये देश के लोगों को बताए। क्या नड्डा जी बिना मोदी और शाह के फैसला ले सकते हैं ? जावब दें।
उन्होंने आगे कहा, हमारा चुनाव सामन्य चुनाव की तरह ही चुनाव होगा। जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं उनको मतदान करना है तो उन्हें पहले हमें जानकारी देनी होगी ताकि हम व्यवस्था कर सकें।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक
चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।
| Tweet![]() |