देश की रक्षा के लिए एक और ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की जरूरत : राहुल

Last Updated 09 Aug 2022 10:19:17 AM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंग्रेजों के खिलाफ ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की तरह मोदी सरकार के विरुद्ध भी आंदोलन करने की जरूरत है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, इतिहास का वह पन्ना जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता-‘भारत छोड़ो’ आंदोलन 8 अगस्त 1942 को बॉम्बे से शुरू हुए इस आंदोलन ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी।

अगस्त की उस शाम को बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में लोगों का जुटना शुरू हुआ, गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया और बस हिंदुस्तान में अंग्रेजी हुकूमत का आखिरी अध्याय शुरू हो गया।

उन्होंने कहा, आज हिंदुस्तान की तानाशाही सरकार के खिलाफ और देश की रक्षा के लिए एक और ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की जरूरत है।

अब समय आ गया है जब अन्याय के खिलाफ बोलना ही होगा। तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी को भारत छोड़ना ही होगा।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment