मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मास्टर माइंड : पुलिस
Last Updated 09 Jun 2022 03:21:06 AM IST
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष के विशेष आयुक्त एचएस धालीवाल ने बुधवार को कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टर माइंड है।
![]() मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मास्टर माइंड, दिल्ली पुलिस |
वह फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।
धालीवाल ने यहां कहा, पुलिस ने प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस नेता के हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर के करीबी सहयोगी सिद्धेश हिरामन काम्ले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार कर लिया है।
महाकाल को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।
हत्या के सिलसिले में पांच और संदिग्धों की पहचान हुई है।
पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
| Tweet![]() |