कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और बेटे के कई ठिकानों पर CBI का छापा, कार्ति बोले- गिनती भूल गया, रिकॉर्ड बनेगा
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम और उनके बेटे कार्ति के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। दिल्ली के अलावा उनके चेन्नई स्थित आवास पर भी ये छापेमारी हुई है।
![]() चिदंबरम और बेटे कार्ति के ठिकानों पर CBI रेड (प्रतिकात्मक फोटो) |
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) चीनी नागरिकों को जारी वीजा के एक ताजा मामले के सिलसिले में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम और उनके पिता, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के नौ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ओडिशा, कर्नाटक, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में छापेमारी कर रही है।
तमिलनाडु: चेन्नई में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के आवास पर पुलिस की मौजूदगी है। CBI उनके खिलाफ चल रहे मामले के सिलसिले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। pic.twitter.com/TckFhtcd9s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2022
छापेमारी सुबह आठ बजे शुरू हुई और जारी है। सीबीआई उन लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है जो चिदंबरम के घर पर हैं।
कार्ति ने कसा तंज
मंगलवार सुबह जैसे ही देश भर में कार्ति चिदंबरम के परिसरों पर सीबीआई की छापेमारी शुरू हुई, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने एजेंसी पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें ये याद भी नहीं है कि कितनी रेड पड़ चुकी है, लगता है एक रिकॉर्ड बनाना पड़ेगा।
उन्होंने ट्वीट किया, "मैं तो गिनती भी भूल गया हूं, कितनी बार ऐसा हो चुका है? इसका एक रिकॉर्ड होना ही चाहिए"
I have lost count, how many times has it been? Must be a record.
— Karti P Chidambaram (@KartiPC) May 17, 2022
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम और उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के नौ ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।
जानकारी के अनुसार अवैध रिश्वत के लिए जारी चीनी वीजा के ताजा मामले में संघीय जांच एजेंसी ओडिशा, मुंबई, कर्नाटक, दिल्ली और चेन्नई में छापेमारी कर रही है।
एक सूत्र ने कहा कि नया मामला जिसमें छापे मारे जा रहे हैं, विदेशी प्रेषण और कंपनियों से संबंधित है, और कुछ दिन पहले दर्ज किया गया था। सौदा 2010-2014 में हुआ था। इस अवधि के दौरान चिदंबरम के निर्देश पर धन प्राप्त किया गया था और विदेश में भेजा गया था।
यह आरोप लगाया गया है कि वरिष्ठ चिदंबरम ने कथित तौर पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर कुछ चीनियों को वीजा दिलाने में मदद की। पंजाब में एक प्रोजेक्ट चल रहा था जिसके लिए दिग्गज नेता ने उन्हें वीजा दिलाने में मदद की थी।
| Tweet![]() |