BJP Foundation Day: नड्डा बोले- भाजपा की गरीबों के आंसू पोंछने वाली पार्टी की छवि बनी है
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी की छवि बदली और आज वह गरीबों के आंसू पोछने वाली और महिलाओं को सशक्त करने वाली पार्टी के रूप में उभरी है।
![]() 'भाजपा की गरीबों के आंसू पोंछने वाली पार्टी की छवि बनी है' |
पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और मार्गदर्शन में आज भाजपा की छवि में भी बहुत बड़ा अंतर आया है।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत तो थी ही, लेकिन अब पार्टी की छवि बदली भी है। आज हम गरीबों की पार्टी हैं, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम करने वाली पार्टी हैं, गरीबों की आंखों के आंसू पोंछने वाली पार्टी हैं।’’
42 वर्ष के इस कार्यक्रम में आज हमें उन लोगों को भी याद करना है, जो पहले जनसंघ काल से पहले दीया लेकर चले और बाद में कमल के फूल को लेकर चले। आज इस पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए 3-3, 4-4 पीढ़ियों ने खुद को खपा दिया।आज उनकों भी याद करने का अवसर है: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा pic.twitter.com/7D4UouTF5Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
नड्डा ने कहा कि भाजपा की छवि महिलाओं को आगे बढ़ाने व उन्हें सशक्त करने वाली पार्टी की भी बनी है। उन्होंने हाल में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नतीजे प्रधानमंत्री मोदी की नीति और कार्यक्रमों पर पूरी ताकत के साथ भारत की जनता की मुहर हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए नड्डा ने कहा कि आज 12 राज्यों में भाजपा की सरकार और 18 राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है।
उन्होंने कहा कि आज हमारे 402 सांसद हैं और राज्यसभा में 1988 के बाद 100 का आंकड़ा पार करने वाली भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब का सौभाग्य है कि हम भाजपा को इस तरह आगे बढ़ता देख रहे हैं। आज हमारे विधायकों की संख्या 1379 है और हम हर प्रदेश में मौजूद हैं।’’
| Tweet![]() |