जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आतंकी ढेर, सर्च आपरेशन जारी
Last Updated 01 Apr 2022 10:46:49 AM IST
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुरकावंगम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।
![]() कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर (प्रतिकात्मक फोटो) |
पुलिस ने कहा, 'एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।'
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
| Tweet![]() |