अब तेजी से प्रसारित होंगे अदालती आदेश

Last Updated 01 Apr 2022 03:21:54 AM IST

प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अदालत के आदेशों को तेजी से और सुरक्षित प्रसारित करने वाले एक सॉफ्टवेयर का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया।


प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण

इससे न्यायिक आदेशों को तत्काल प्रसारित करने में मदद मिलेगी।

सीजेआई रमण के साथ न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश तथा न्यायाधीश ‘फास्ट एंड सिक्योर्ड ट्रांसमिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डस’ (फास्टर) सॉफ्टवेयर के ऑनलाइन उद्घाटन के मौके पर मौजूद रहे।

सीजेआई ने कहा, रजिस्ट्री ने एनआईसी के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर फास्टर प्रणाली विकसित की है।

इस प्रणाली के जरिए भारत के सभी जिलों तक पहुंचने के लिए अभी तक विभिन्न स्तरों पर 73 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment