भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सावंत, मुख्यमंत्री पद का रास्ता साफ

Last Updated 21 Mar 2022 08:05:47 PM IST

कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने की राह पर हैं। भाजपा विधायक सोमवार को गोवा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं। 48 वर्षीय सावंत 2019-2022 से मुख्यमंत्री पद पर हैं।


भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के एक दूत और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में चुनाव संबंधी मामलों के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के 20 सदस्यीय विधायक दल की बैठक में सावंत की उम्मीदवारी का समर्थन किया गया है।

तोमर ने भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में प्रमोद सावंत की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की।

भाजपा ने 40 विधानसभा सीटों में से 20 पर जीत दर्ज की है, जहां 14 फरवरी को मतदान हुआ था। हालांकि पार्टी के पास बहुमत से सिर्फ एक सीट कम है, लेकिन उसे तीन निर्दलीय विधायकों और दो सदस्यीय महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से समर्थन के साथ पांच विधायकों के समर्थन में पत्र प्राप्त हुए हैं।

आईएएनएस
पणजी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment