Union Budget 2022 : आम आदमी को राहत नहीं, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट 2022-23 पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट है।
- 12:47 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अब तक का सबसे छोटा भाषण। सिर्फ 90 मिनट के अंदर कीं सारी घोषणाएं।
- 12:42 : हमारी सरकार सशस्त्र बलों में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध है। 2022-23 के लिए पूंजी खरीद बजट का 68% घरेलू उद्योग के लिए निर्धारित किया जाएगा, जो 2021-22 में 58% था: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- 12:41 : वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफर से होने वाली किसी भी आय पर 30% की दर से टैक्स लगाया जाएगा: केंद्रीय वित्त मंत्री
- 12:41 : कटे और पॉलिश हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5% किया जाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- 12:30 : कॉपोरेटिव सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा।
- 12:29 : केंद्रीय बजट में 2022-23 के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है। 2022-23 मे यह व्यय जीडीपी का 2.9 प्रतिशत होगा।
- 12:29 : वर्ष 2022-23 में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- 12:28 : राज्य सरकार के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा लाभों में मदद करने और उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10% से बढ़ाकर 14% की जाएगी।
- 12:23 : हर घर, नल से जल योजना के लिए वर्ष 2022-23 में 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- 12:12 : 2030 तक सौर क्षमता के 280 गीगावाट के लक्ष्य के लिए 19,500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।
- 12:07 : ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी, आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा। वित्तीय घाटे को वित्त वर्ष 2025-26 तक 4.5 प्रतिशत के नीचे लाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
- 12:04 : आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत 16 लाख नौकरियां दी जाएंगी। मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख नौकरियां आएंगी
- 12:04 : ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने और ऑनलाइन माध्यमों को सशक्ता प्रदान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में डीटीएच को बढ़ावा दिया जाएगा. डीटीएच चैनलों के माध्यम से सभी कक्षाओं के लिए नए टीवी चैनल शुरू किए जाने का प्रावधान बजट में किया गया है।
- 12:01 : एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) सेक्टर में युवाओं को रोजगार देने की अपार संभावनाएं हैं। सभी हितधारकों के साथ एक एवीजीसी प्रमोशन टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, ये हमारे बाजार और वैश्विक मांग के लिए घरेलू क्षमता का निर्माण करेगी: वित्त
- 11:54 : भुगतान में देरी को कम करने के लिए एक ऑनलाइन बिल प्रणाली शुरू की जाएगी और इसका उपयोग सभी केंद्रीय मंत्रालय करेंगे।
- 11:51 : फसल का मूल्यांकन करने, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कीटनाशकों और पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया। रबी 2021-22 में 163 लाख किसानों से 1208 मीट्रिक टन गेहूं और धान खरीदा जाए
- 11:50 : किसानों के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए, राज्य सरकारों और एमएसएमई की भागीदारी के लिए व्यापक पैकेज पेश किया जाएगा।
- 11:49 : आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।
- 11:49 : नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
- 11:49 : हमारी सरकार ने लाभ प्रदान करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है।
- 11:46 : बैटरी अदला बदली नीति देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दिया जाएगा. स्वच्छ इंधन के आधार पर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित की जाएगी। चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए बैटरी अदला-बदली नीति लाई जाएगी.केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट के दौरान यह घोषणा की
- 11:45 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि एयर इंडिया के स्वामित्व के हस्तांतरण का कार्य अब पूरा कर लिया गया है।
- 11:44 : देश में औपचारिक शिक्षा के लिए 200 नए टीवी चैनल शुरू किए जाएंगे. फिलहाल एक कक्षा एक टीवी चैनल के आधार पर छात्रों के लिए ऐसे 12 चैनल उपलब्ध हैं, लेकिन बजट में निर्मला सीतारमण ने इन शैक्षणिक टीवी चैनलों की संख्या बढ़ाकर 200 किए जाने की घोषणा की है
- 11:42 : बीते 2 वर्षों के दौरान छात्रों को औपचारिक शिक्षा में समस्याओं का सामना करना पड़ा है. खासतौर पर ग्रामीण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों को समुचित शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार कदम उठाएगी।
- 11:42 : पीएम ई विद्या के वन क्लास, वन टीवी चैनल कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।
- 11:41 : भारत सरकार ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए विश्व स्तरीय डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी. अत्याधुनिक आईटी सुविधाओं से युक्त यह डिजिटल यूनिवर्सिटी देश भर के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी।
- 11:33 : गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
- 11:29 : वित्त वर्ष 2022-23 में 8 नए रोपवे का ऑर्डर दिया जाएगा। रोपवे ऑर्डर पीपीपी मॉडल पर दिया जाएगा।
- 11:26 : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं।
- 11:19 : वित्त मंत्री ने 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। इसी क्रम में वित्त मंत्री ने बजट भाषण में नया ऐलान किया है। रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा।
- 11:10 : मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है: वित्त मंत्री
- 11:07 : केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत कोविड महामारी के दुष्प्रभावों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि नए वेरियेंट ओमीक्रोन का असर कम है, लेकिन इससे भी आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी बाधा तो जरूर हुई है।
- 11:04 : दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2022-23 पढ़ना शुरू किया।
- 10:51 : आर्थिक व्यवस्था ठीक हो, लोगों की माली हालत को दुरुस्त करने, युवाओं को रोज़गार दिलाने के लिए सरकार प्रबंध करे। सरकार को कॉर्पोरेट सेक्टर से इतर आम जनता के बारे में सोचना चाहिए। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक हमारी आर्थिक वृद्धि घट रही है: कांग्रेस नेता अधीर रंजन च
- 10:47 : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट को मंजूरी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में बजट पेश करेंगी।
- 10:47 : संसद में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हुई।
- 10:47 : दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, रेलवे, संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी बजट पेश होने से पहले कैबिनेट की बैठक के लिए संसद भवन पहुंचे।
![]() वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण |
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए कहा कि इनकम टैक्स की दर और स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
मध्य वर्ग को इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से यह अछूता रहा है। यह लगातार 7वां ऐसा बजट था, जिसमें इनकम टैक्स स्लैब पर कोई चेंज नहीं किया गया है। इसके अलावा डिडक्शन को लेकर भी कोई राहत नहीं दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी। इससे पहले सुबह नॉर्थ ब्लॉक पहुंचकर निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्रियों भागवत कराड और पंकज चौधरी एवं मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट को अंतिम रूप दिया।
इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। #BudgetSession2022 pic.twitter.com/wXbAaT75wh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2022
संसद भवन परिसर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में बजट पर मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी।
बता दें कि इकॉनमिक सर्वे में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष (2022-23) में 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। वहीं, अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष के दौरान 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जो महामारी से पहले के स्तर के मुकाबले सुधार का संकेत है। इसका मतलब है कि वास्तविक आर्थिक उत्पादन का स्तर 2019-20 के कोविड-पूर्व स्तर को पार कर
जाएगा।
| Tweet![]() |