राष्ट्रपति आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे

Last Updated 25 Jan 2022 04:59:10 AM IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे।


राष्ट्रपति आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति भवन ने सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा।

इसके बाद इसका अंग्रेजी में प्रसारण होगा।

हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।

आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे से क्षेत्रीय भाषा में इसका प्रसारण करेगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment