महान लोगों के योगदान को मिटाने का प्रयास हुआ : मोदी
कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ ही अनेक महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का काम किया गया, लेकिन आज देश उन गलतियों को ठीक कर रहा है।
![]() महान लोगों के योगदान को मिटाने का प्रयास हुआ : मोदी |
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 में स्वतंत्रता के सौवें वर्ष से पहले दुनिया की कोई भी ताकत देश को ‘नए भारत’ के निर्माण के अपने लक्ष्य को हासिल करने से नहीं रोक सकती।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें नेताजी बोस के ‘कैन डू’ और ‘विल डू’ की भावना से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना है।’
उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आजाद सरकार को स्थापित किया था, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा आज डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट के समीप स्थापित हो रही है।’’
यह प्रतिमा लोकतांत्रिक संस्थाओं, वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाएगी और उन्हें प्रेरित करेगी।
नेताजी जयंती पर घोषित हो राष्ट्रीय अवकाश : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह दिन राज्यभर में ‘देश नायक दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र से नेताजी की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की दोबारा अपील की।
तृणमूल कांग्रेस (तृकां) प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा कि क्रांतिकारी नेता की स्मृति में प्रदेश में जय ¨हद विविद्यालय की स्थापना की जाएगी जिसका सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
ममता ने ट्वीट किया, देशनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। एक राष्ट्रीय और वैिक प्रतीक के तौर पर बंगाल से नेताजी का उदय भारतीय इतिहास में अद्वितीय है।
| Tweet![]() |