किसानों के पक्ष में आगे आई ममता
भाजपा के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई को उत्तर भारत की ओर बढ़ाने की कोशिश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आगे आई हैं।
![]() किसानों के पक्ष में आगे आई ममता |
विपक्ष शासित राज्यों को एकजुट करने का वादा करते हुए उन्होंने बुधवार को कहा कि उनका उद्देश्य ‘सत्ता से नरेंद्र मोदी सरकार को हटाना’ है।
राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में आए किसान नेताओं के साथ आज यहां हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक ऐसा मंच होना चाहिए जहां राज्य नीतिगत विषयों पर बातचीत कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्यों को निशाना बनाना (बुलडोजिंग) संघीय ढांचे के लिए अच्छी बात नहीं है।
किसान नेता भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन में ममता बनर्जी का समर्थन पाने आए थे। उत्तर भारत के किसान संगठनों के नेताओं के प्रति समर्थन जताने से कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की थी कि पार्टी पश्चिम बंगाल की भौगोलिक सीमाओं के बाहर अपना प्रभाव बढ़ाएगी।
टिकैत और सिंह की अगुवाई वाले भारतीय किसान यूनियन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ‘भाजपा को कोई वोट नहीं’ अभियान चलाया था।
| Tweet![]() |