पाक सेना ने गांवों व अग्रिम चौकियों को बनाया निशाना

Last Updated 23 Nov 2020 01:04:33 AM IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ और राजौरी जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया।


पाक सेना ने गांवों व अग्रिम चौकियों को बनाया निशाना

भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल जवाब दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
संघषर्विराम उल्लंघन की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इससे एक दिन पहले पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से राजौरी और पुंछ जिले में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, रविवार सुबह 11:15 बजे पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागकर संघषर्विराम समझौते का उल्लंघन किया।

वहीं, संघर्ष विराम उल्लंघन के एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया, शनिवार रात करीब नौ बजे सतपाल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम सीमा चौकियों पर सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि इसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया, दोनों ही तरफ से गोलीबारी रविवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर भी जारी थी। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने या क्षति की खबर नहीं है। इस साल अब तक पाकिस्तान ने 4000 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। 2019 में यह संख्या 3289 थी।

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment