PM Modi's 70th birthday: राष्ट्रपति, शाह और राहुल समेत कई नेताओं ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई

Last Updated 17 Sep 2020 09:59:27 AM IST

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन हैं। राष्ट्रपति कोविंद से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।


मोदी आज 70 साल के हो गए।     

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने भारत के जीवन-मूल्यों और लोकतांत्रिक परम्पराओं के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परम्परा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।’’



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मोदी को एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर भारत के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपा देने वाला ‘‘महान नेता’’ बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है।     

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के करोड़ों लोगों के साथ मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। दशकों से अपने अधिकारों से वंचित देश के गरीबों को घर, बिजली, बैंक खाता और शौचालय देना हो या उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं के घर गैस पहुंचाकर उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी जी के अटूट संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से ही सम्भव हो पाया है।’’   

 

मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा है और वे देश के सर्वप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा और एक मजबूत भारत की नींव रखी।’’    



प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, दृढ निश्चय और निर्णायक फैसलों से भारत को बहुत ही लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘गरीबों और पिछड़ों को सशक्त करने के लिए वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’’   

 

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर विपटल पर भारत के मान-सम्मान को बढाने वाले ‘‘जननायक’’ प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।    



सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दृढ निश्चय और मजबूत इच्छा शक्ति से देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके मार्गदर्शन में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ईर आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन प्रदान करें।’’

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। गांधी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके  दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, आपको जन्मदिन की बहुत बधाई। मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के माध्यम से लिखा, "अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करते यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आप, इसी प्रकार 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के दिव्य ध्येय की ओर बढ़ते हुए मां भारती को गौरवभूषित करते रहें। दीर्घायुरारोग्यमस्तु। सुयश: भवतु।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, " समर्थ, सबल और आत्मनिर्भर नये भारत के निर्माण में अपने जीवन का क्षण-क्षण समर्पित करने वाले, राष्ट्र गौरव और अस्मिता को नई पहचान देने वाले, देश के सर्वाधिक लोकप्रिय, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको स्वस्थ रखें और आप दीर्घायु हों।"

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज शवराज ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। चौहान ने कहा है कि स्वयं को प्रधानसेवक मानकर राष्ट्र उत्थान के लिए दिन रात कार्य करने वाले विनम्र मोदी ने देश को एक नए आत्मविास, गौरव और गर्व से भर दिया है। वे अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी देश को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के महान मां को साधने के लिए संकल्पित हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी के जन्मदिन को ‘’सेवा सप्ताह‘’ के रूप में मना रही है। इसकी शुरुआत 14 सितंबर को हुई और 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान भाजपा की तरफ से देश भर में जगह-जगह गरीबों के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।

एजेंसियां
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment