पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated 05 Jul 2020 03:11:29 AM IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के पास गोलबारी की, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।




पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज शाम सात बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन कर पुंछ के डेगवार सेक्टर में नियांण रेखा के पास छोटे हथियारों गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।

उन्होंने बताया कि ‘‘भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।’’

इससे पहले दो जुलाई को पाकिस्तानी सैनिकों ने क्यूसबा, करणी और शाहपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की राख चिकरी स्थित चौकियों पर गोलियां चलायी थी।

इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गये थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया था।

इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

वार्ता
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment