जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सोपोर में लश्कर के चार आतंकी गिरफ्तार
Last Updated 24 Jun 2020 01:18:40 PM IST
जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
![]() सोपोर में लश्कर के 4 आतंकी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो) |
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स , जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोपोर के अथोरा, चानपोरा, पुथकाह मुकाम समेत विभिन्न जगहों पर तलाश अभियान चलाया।
इस दौरान चार आतंकवादियों- इरफान खान, कैसर रहमान, सुहैल अहमद और इरफान मीर को गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों ने कबूल किया है कि वे लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे और कई ग्रेनेड एवं अन्य तरह के हमलों में शामिल रहे हैं।
| Tweet![]() |