कोविड-19 : राष्ट्रपति आज करेंगे सभी राज्यपालों और उप-राज्यपालों को संबोधित
Last Updated 27 Mar 2020 09:25:34 AM IST
कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शुक्रवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के सभी राज्यपालों और उप-राज्यपालों को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद |
इस दौरान उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के भी अपने आवास से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सहित शीर्ष स्वैच्छिक संगठनों भी इसमें भाग लेंगे। रेड क्रॉस पूरे भारत में अपने सामाजिक आपातकाल और मानवीय कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।
आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि सात से आठ राज्य ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के चलते संकट गंभीर है, ऐसे में राष्ट्रपति इस बारे में विस्तृत बातचीत कर सकते हैं।
| Tweet |