अनंत हेगड़े ने गांधी के नेतृत्व वाले आजादी आंदोलन पर सवाल उठाए

Last Updated 04 Feb 2020 06:28:49 AM IST

भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले स्वतंत्रता आंदोलन पर सवाल उठाए। उन्होंने आजादी के आंदोलन को तत्कालीन ब्रिटिश शासकों के साथ सामंजस्य में लड़ी गई लड़ाई बताया।


भाजपा सांसद अनंत हेगड़े (फाइल फोटो)

हेगड़े ने बेंगलुरू में हुए एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए कुछ बलिदान नहीं दिया, उन्होंने देश को विास दिलाया कि भारत को आजादी उपवास सत्याग्रह के जरिए मिली है और वे महापुरुष बन गए। उपवास सत्याग्रह गांधीवादी आंदोलन का तरीका है।

विवादित बयानों के लिए कुख्यात हेगड़े ने कहा, दो तरह के स्वतंत्रता सेनानी थे। एक जो शस्त्र में भरोसा रखते थे, दूसरे शास्त्र में। वीडी सावरकर की याद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, स्वतंत्रता सेनानियों का एक अन्य वर्ग भी था, जो ब्रिटिशों से पूछा करता था कि स्वतंत्रता आंदोलन को कैसे चलाया जाए। स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा, आप जो कुछ भी कहेंगे, हम उसका सामंजस्य और समझ के साथ पालन करेंगे।

हेगड़े ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता सेनानियों के तीसरे वर्ग ने ब्रिटिशों से उनके स्वतंत्रता आंदोलन को मान्यता देने की अपील की और अनुरोध किया कि उन्हें जेल में रखा जाए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया, उन्होंने (ब्रिटिशों से विनती की) कहा कि हमारे लिए इतना ही बहुत है कि आप हमारा ठीक से ख्याल रखें , हमें इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए कुछ बलिदान नहीं दिया, उन्होंने देश को विास दिलाया कि भारत को आजादी उपवास सत्याग्रह के जरिए मिली है।



कारण बताओ नोटिस
महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा अपने सांसद अनंत कुमार हेगड़े से बेहद नाराज है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा है। संभव है कि हेगड़े को मंगलवार को होने वाली संसदीय दल की बैठक में शामिल न होने दिया जाए।

कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने गांधी के खिलाफ हेगड़े की टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है और उन्हें नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।  हेगड़े ने विवादित टिप्पणी करते हुए गांधी के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता आंदोलन पर सवाल खड़ा किया था।

भाषा/सहारा न्यूज ब्यूरो
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment