लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरवाने होंगे अगले आर्मी चीफ

Last Updated 17 Dec 2019 09:41:12 AM IST

भारतीय थलसेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने थलसेना के अगले प्रमुख होंगे।


लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने (फाइल फोटो)

वर्तमान थलसेना प्रमुख बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थलसेना में बिपिन रावत के बाद सबसे वरिष्ठ नरवाने सिख लाइट इफेंट्री रेजिमेंट में जून 1980 कमिशन्ड हुए थे।

नरवाने अपने 37 साल के कार्यकाल में सेना में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं। श्रीलंका में शांति सेना के साथ ही जम्मू और कश्मीर में उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स का नेतृत्व किया।



नरवाने म्यांमार में डिफेंस एट्शे के रूप में तीन साल तक काम कर चुके हैं।

सेना के 13 लाख जवानों के उपप्रमुख के तौर पर उन्होंने 1 सितंबर को पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह सेना के पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे।

 

समयलाइव डेस्क/आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment