छात्रों के प्रति एकजुटता जताते हुए इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी

Last Updated 16 Dec 2019 04:39:02 PM IST

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सोमवार को यहां इंडिया गेट पर धरना दिया।


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि शाम चार बजे शुरू हुआ धरना दो घंटे का है और यह जामिया मिलिया इस्लामिया और अन्य स्थानों के छात्रों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए किया जा रहा है।     

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने के बाद पुलिस ने रविवार को छात्रों पर बल प्रयोग किया था। 

प्रियंका गांधी ने जामिया मिलिया इस्लामिया में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि देश का माहौल ‘खराब’ हो गया है।    

उन्होंने कहा, ‘‘देश का वातावरण खराब है। पुलिस विश्वविद्यालय में घुसकर (छात्रों को) पीट रही है। सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। हम संविधान के लिए लड़ेंगे।’’    

 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment