योगी सरकार अलीगढ़ में जाट राजा के नाम पर विश्वविद्यालय बनाएगी

Last Updated 28 Nov 2019 06:41:22 PM IST

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करेगी।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राजा महेंद्र ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के निर्माण के लिए जमीन दान में दी थी। भाजपा नेता पहले से ही एएमयू का नाम जाट राजा के नाम पर रखने की मांग करते रहे हैं।

हालांकि, किसी तरह के राजनीतिक विवाद से बचने के लिए योगी सरकार ने एक नया विश्वविद्यालय उनके नाम पर बनाने का फैसला किया है।

योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस आशय का एक प्रस्ताव पारित किया था और इसके बाद अध्यादेश मंगलवार को जारी किया गया।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, "अब अध्यादेश को सदन के पटल पर रख दिया गया है तो विश्वविद्यालय पर कार्य जल्द शुरू होगा।"

दिनेश शर्मा के पास उच्च शिक्षा विभाग भी है।

योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने के कदम को भाजपा द्वारा जाटों को जीतने के कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो धीरे-धीरे पार्टी से दूर हो रहे हैं।



उप्र लोकसभा चुनावों में यह साफ दिखाई दिया कि बसपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा पर बढ़त बना ली। इसके बाद, हरियाणा चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल करने में विफल रही, सरकार बनाने के लिए उसे विरोधी तेवर की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की मदद लेनी पड़ी।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment