सोनिया, ममता, केजरीवाल शपथ ग्रहण में आमंत्रित

Last Updated 28 Nov 2019 06:26:55 AM IST

महाराष्ट्र में शिवेसना प्रमुख उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और द्रमुक नेता एमके स्टालिन को आमंत्रित किया गया है।


नई दिल्ली : उद्धव के बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को निमंत्रण दिया। (फोटो : प्रेट्र)

हालांकि सूत्रों के अनुसार केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, केजरीवाल पहले से तय कार्यक्रमों के चलते कल महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेता उद्धव बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शिवेसना नेता एकनाथ ¨शदे ने यहां कहा, हमने शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा ममता बनर्जी, केजरीवाल और स्टालिन को भी आमंत्रित किया गया है।

भाषा
मुंबई/नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment