पाकिस्तान की गोलीबारी में एक नागरिक की मौत, छह घायल

Last Updated 31 Oct 2019 05:55:25 AM IST

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में बुधवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक मारा गया और छह अन्य घायल हो गए।


LoC पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन। (फाइल फोटो)

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सैन्य चौकी और नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे और अंधाधुंध गोलीबारी की।

पाकिस्तानी सैनिकों ने नागरिक इलाके में भारी गोलाबारी की जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। इस गोलीबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को कितना नुकसान हुआ और उसके कितने सैनिक मारे गये यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

वार्ता
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment