महाराष्ट्र: BJP विधायक दल के नेता चुने गए फडणवीस

Last Updated 30 Oct 2019 10:32:19 AM IST

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही खींचतान के बीच देवेंद्र फडणवीस को आज भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।


देवेंद्र फडणवीस

भाजपा और शिवसेना ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव समझौता कर लड़ा था। भाजपा 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है जबकि सहयोगी शिव सेना को 56 सीटें मिली हैं।

24 अक्टूबर को आए नतीजों के बाद दोनों ही दलों में मुख्यमंत्री पद को लेकर रार मची हुई है। शिवसेना मुख्यमंत्री कार्यकाल को लेकर 50-50 की बात कर रही है जबकि भाजपा इस पर सहमत नहीं बताई जा रही है।

दोनों दलों के बीच जारी घमासान के बीच आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें फडणवीस को एक बार फिर नेता चुना गया। फडणवीस की अगुवाई में भाजपा-शिवसेना की सरकार ने पिछले पांच साल महाराष्ट्र में शासन चलाया।

केंद्र की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अविनाश राय खन्ना मौजूद थे।

विधायक दल की बैठक में भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने फडणवीस को विधायक दल का नेता बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने पर मुहर लगाई।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment