चुनाव घोषणा के बाद BJP की बैठक, शिवसेना के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा

Last Updated 21 Sep 2019 03:09:19 PM IST

विधानसभा चुनावों की घोषणा के फौरन बाद भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों की रणनीति को लेकर शनिवार को यहां बैठक की।


भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

बैठक में भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, महासचिव भूपेन्द्र यादव और कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी के नेताओं के कार्यक्रम, पार्टी के कमजोर और मजबूत स्थित वाली सीटों पर रणनीति, उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, चुनाव प्रचार, राज्य सरकारों की उपलब्धियों का प्रचार और कई अन्य मुद्दों पर विचार किया गया।

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे और हरियाणा में आक्रमक चुनाव प्रचार पर चर्चा की गयी।

 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment