मुंबई-ठाणे में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

Last Updated 04 Sep 2019 03:11:56 PM IST

मुंबई और उसके उपनगर में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने शहर और नजदीकी इलाकों में बुधवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अधिकारियों से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के 150 मौसम स्टेशनों में से करीब 100 में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई।     

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि मुंबई में कितने व्यापक स्तर पर बारिश हुई। हमने मुंबई और उपनगर सहित ठाणे और पालघर जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।’’     

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण मुंबई शहर, उपनगर, ठाणे और पालघर में मूसलाधार बारिश हो रही है।     

अधिकारी ने कहा, ‘‘अगले 24 घंटे तक स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है।’’     

भारी बारिश से सड़कें जलमग्न, ट्रेनें लेट, स्कूल बंद

उन्होंने बताया कि नजदीकी रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे में करीब 300 मिमी बारिश हुई है, लेकिन बादलों को देखते हुए वहां ‘रेड अलर्ट’ जारी नहीं किया गया है।     

पालघर और ठाणे जिलों में पिछले 24 घंटे में 204 मिमी बारिश हुई है।    

 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment