कश्मीर में घुसपैठ कर रहे 2 पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
Last Updated 03 Sep 2019 10:32:18 AM IST
सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वे नियंत्रणरेखा से जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर रहे थे।
|
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नाज़नीन खोखर (25) और खलील अहमद कयानी (36) को पिछले हफ्ते गुलमर्ग की ऊपरी इलाके से सेना के जवानों ने पकड़ा था।
उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है।
| Tweet |