कुलदीप सेंगर पर रुख स्पष्ट करें भाजपा नेता : प्रियंका

Last Updated 17 Aug 2019 04:29:57 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा नेताओं से दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइळ फोटो)

एक हिंदी समाचार पत्र में स्वतंत्रता दिवस के विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सेंगर की तस्वीर प्रकाशित होने के बाद प्रियंका ने यह टिप्पणी की है।

प्रियंका ने ट्विटर पर विज्ञापन की एक प्रति पोस्ट करते हुए लिखा, "सीबीआई ने रिपोर्ट दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगा दी, लेकिन भाजपा वालों के दिल में अभी भी दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर का वास है। भाजपा के बड़े नेताओं का फोटो भी उनके साथ है। क्या उनसे कोई टिप्पणी आएगी?"

स्थानीय भाजपा अध्यक्ष और उन्नाव के उगु पंचायत अध्यक्ष अनुज कुमार दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए यह विज्ञापन प्रकाशित कराया था। इसमें सेंगर की पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर की तस्वीर भी लगी थी।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 30 जुलाई को कहा था कि उनकी पार्टी ने सेंगर को निलंबित कर दिया है।
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment