अरुण जेटली की हालत स्थिर, इलाज का हो रहा असर: उपराष्ट्रपति कार्यालय

Last Updated 10 Aug 2019 01:09:04 PM IST

सांस लेने में पेशानी और बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर है और इलाज का उनपर असर हो रहा है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (फाइल फोटो)

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने वेंकैया नायडू के अस्पताल के दौरे के बाद शनिवार को यह जानकारी दी।       

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा कर अपने पूर्व कैबिनेट सहयोगी जेटली की सेहत की जानकारी ली।       

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह एम्स जा कर डॉक्टरों से अरुण जेटली का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया कि जेटली की स्थिति स्थिर है और उपचार से स्थिति में क्रमश: सुधार हो रहा है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’    



पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को सांस लेने में परेशानी और बेचैनी की शिकायत होने पर शुक्रवार सुबह एम्स की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि वह ‘हिमोडायनैमिकली स्थिर’ हैं। इस अवस्था में मरीज की हृदयगति और रक्त संचार स्थिर रहता है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment