पुणे में दीवार गिरने से 15 की मौत, कई घायल

Last Updated 29 Jun 2019 09:34:38 AM IST

महाराष्ट्र के पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर के दीवार के झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।


पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।    

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गयी।     

पुणे में शुक्रवार को 73.1 मिमी बारिश हुई थी। 2010 के बाद जून में हुई यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है।     

पुलिस के अनुसार 12 से 15 फुट लंबी दीवार का एक हिस्सा रात करीब डेढ से पौने दो के बीच ढह गया।     

उन्होंने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने मौके पर पहुंच बचाव अभियान शुरू कर दिया है।    

कोंढवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हादसे में 15 लोग (चार बच्चों, दो महिलाओं और नौ पुरुष) मारे गए और तीन अन्य घायल हुए हैं।’’     

पुलिस ने पहले बताया था कि हादसे में 17 लोग मारे गए हैं।     

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।     

सभी घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।     

जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने घटनास्थल का दौरा किया।     

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों को सजा दी जाएगी।’’

भाषा/आईएएनएस
मुम्बई/पुणे


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment