NRC : असम में और 1.02 लाख नाम हटाए
Last Updated 27 Jun 2019 05:49:47 AM IST
असम में अयोग्य पाए जाने के बाद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मसौदे में से 1,02,462 लोगों के नाम हटाए गए हैं, जो पिछले साल 30 जुलाई को प्रकाशित सूची से हटाए गए 40 लाख नामों के अतिरिक्त हैं।
NRC : असम में और 1.02 लाख नाम हटाए (प्रतिकात्मक चित्र) |
असम में अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए 1951 से पहली बार इस सूची को अद्यतन किया जा रहा है। असम में एनआरसी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में अद्यतन की जा रही है और अंतिम सूची 31 जुलाई को जारी होनी है।
अतिरिक्त निष्कासन सूची में वे लोग शामिल हैं जो घोषित विदेशी अथवा संदिग्ध मतदाता अथवा जिनके मामले विदेशी अधिकरण में लंबित पाए गए हैं।
| Tweet |