अमित शाह ने इफ्तार ट्वीट के लिए गिरिराजसिंह को फटकारा

Last Updated 04 Jun 2019 07:50:05 PM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में राजग नेताओं की ‘इफ्तार’ पार्टियों में मौजूदगी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह की ओर से किए गए कटाक्ष भरे ट्वीट को लेकर फटकार लगायी और उनसे ऐसी टिप्पणियां करने से बचने को कहा।


अमित शाह ने इफ्तार ट्वीट के लिए गिरिराजसिंह को फटकारा

केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान समेत राज्य में राजग के शीर्ष नेताओं की ‘इफ्तार’ में शामिल होने की तस्वीरें पोस्ट की और सवाल किया कि क्यों वे अपने खुद के ‘‘कर्म-धर्म’’ को मनाने में पीछे रह जाते हैं जबकि दूसरों की धार्मिक रीतियों को मनाने में आगे रहते हैं।      

भाजपा नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी एक तस्वीर में दिख रहे हैं।       

उनके ट्वीट पर भाजपा सहयोगियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ऐसी टिप्पणियों से बचने को कहा   

  

भाजपा के एक नेता ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सिंह को फटकार लगाई है और उन्हें ऐसी टिप्पणियां करने से बचने को कहा है।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment