कांग्रेसियों का राहुल से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह, किया प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया।
![]() कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी |
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा बेंगलूरु में प्रदर्शन कर श्री गांधी से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया और कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के हित के लिए श्री गांधी का मार्ग दर्शन आवश्यक है इसलिए उन्हें इस्तीफा वापस लेना चाहिए।
प्रदर्शन में हिस्सा लेने से पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदर्शन कर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। श्री गांधी की इस्तीफे की पेशकश के बाद से पूरे देश में कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है।
कार्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह करते हुए प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में राहुल गांधी इस्तीफा वापस लो, नारे लिखी तख्तियां लिखे हुए थे और श्री गांधी से कार्यकर्ताओं के हित में अध्यक्ष से पद नहीं छोड़ने का आग्रह कर रहे थे।
गौरतलब है कि श्री गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति में इस्तीफे की पेशकश की थी। समिति के लोगों ने एक स्वर से उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया लेकिन श्री गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं और उन्होंने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को विकल्प तलाशने को कह दिया है।
| Tweet![]() |