महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, नेता प्रतिपक्ष के बेटे BJP में शामिल
Last Updated 12 Mar 2019 02:46:24 PM IST
कांग्रेस को झटका देते हुए, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।
![]() महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, नेता प्रतिपक्ष के बेटे BJP में शामिल |
सुजय विखे-पाटील का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया और राज्य पार्टी प्रमुख रावसाहेब दानवे-पाटील ने उन्हें भाजपा का झंडा दिया।
सुजय विखे-पाटील के भाजपा में शामिल होने के साथ ही अहमदनगर से कई अन्य प्रमुख नेता और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
मौजूदा संकेतों के अनुसार, सुजय विखे-पाटील को संभवत: अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, जिसे प्रसिद्ध विखे-पाटील परिवार का गढ़ माना जाता है और सुजय इस परिवार की चौथी पीढ़ी हैं।
| Tweet![]() |