लद्दाख में हिमस्खलन: 3 शव निकाले गए, लापता 7 लोगों की तलाश जारी

Last Updated 18 Jan 2019 12:12:01 PM IST

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के खारदूंग ला दर्रे पर शुक्रवार को हुये हिमस्खलन में दबकर तीन पर्यटकों की मौत हो गयी और 7 अन्य लापता हैं।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लेह में समुद्रतल से 18400 मीटर ऊंचाई पर स्थित खारदूंग ला दर्रे पर सुबह हिमस्खलन हुआ। पर्यटकों का एक वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इससे उसमें सवार 10 लोग कई फुट बर्फ के नीचे दब गये।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से बचाव के लिये टीमों को भेजा गया। बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर भी लगाये गये हैं।

तीन पर्यटकों के शव निकाले गये हैं। 7 अन्य अब भी लापता हैं। उनकी तलास की जा रही है।

मौसम विभाग ने शनिवार से एक हफ्ते तक राज्य में हल्की से भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

समयलाइव डेस्क/वार्ता
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment