लोकपाल पर फरवरी अंत तक नाम की सिफारिश करे समिति : न्यायालय

Last Updated 17 Jan 2019 03:41:16 PM IST

उच्चतम न्यायालय ने लोकपाल पर खोजबीन समिति के लिए देश के पहले लोकपाल की नियुक्ति की खातिर नामों के पैनल की अनुशंसा करने की समय सीमा फरवरी के अंत तक निर्धारित की है।


उच्चतम न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने लोकपाल पर खोजबीन समिति के लिए देश के पहले लोकपाल की नियुक्ति की खातिर नामों के पैनल की अनुशंसा करने की समय सीमा फरवरी के अंत तक निर्धारित की है। खोजबीन समिति के प्रमुख उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) रंजन प्रकाश देसाई हैं।         

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र को निर्देश दिया कि खोजबीन समिति को आवश्यक सुविधाएं और श्रम बल मुहैया कराया जाए ताकि वह अपना काम पूरा कर सके।    

पीठ में न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति एस के कौल भी शामिल थे। मामले की अगली सुनवाई सात मार्च को होगी।  

       

केंद्र की तरफ से पेश हुए अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने पीठ से कहा कि आधारभूत ढांचे की कमी और श्रम बल जैसी कुछ समस्याएं हैं जिस कारण से खोजबीन समिति मुद्दे पर विचार-विमर्श नहीं कर सकी।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment