राफेल क्या है, इसकी समझ राहुल को नहीं : जेटली

Last Updated 02 Jan 2019 05:53:15 PM IST

जेटली ने कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल को लेकर लोकसभा में जो कुछ कहा वह साबित करता है कि उन्हें इन विमानों की कोई समझ नहीं है।


वित्त मंत्री अरुण जेटली

लोकसभा में नियम 193 के तहत राफेल विमान सौदे पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का तीखा हमला किया और कहा कि इस बारे में जो आरोप कांग्रेस नेता ने सदन में लगाए हैं, वे असत्य हैं। उन्हें उम्मीद थी कि जब कांग्रेस राफेल सौदे पर सदन में चर्चा की मांग कर रही है तो शायद कुछ नयी बात कांग्रेस नेता कहेंगे लेकिन उन्हें निराशा हुई है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को यह समझ ही नहीं है कि राफेल विमान हैँ क्या।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक परिवार के पास सिर्फ भ्रष्टाचार करने की समझ है। पैसे कैसे बनाने हैं, इस गणित में उनको महारथ हासिल है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया और कहा कि यह एक ट्रस्ट था लेकिन इस परिवार ने इस ट्रस्ट को अपनी संपत्ति मान लिया और परिवार के लोग आज भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं।



जेटली ने कहा कि इस परिवार पर तीन-तीन बार भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बोफोर्स में भ्रष्टाचार किया, अगस्ता में भ्रष्टाचार किया और नेशनल हेराल्ड में भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि एक बार भ्रष्टाचार किया हो तो उसे संदेह कहकर छोड़ दिया जा सकता है, क्योंकि गलती एक बार हो सकती है। दूसरी बार संयोग हो सकता है लेकिन अगर तीसरी बार गलत हुआ है तो निश्चित रूप से यह षडयंत्र है और कांग्रेस का यह परिवार भ्रष्टाचार की इस साजिश में हमेशा शामिल रहा है।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment