सोनिया ने दिए संकेत, राहुल गांधी जल्द होंगे कांग्रेस अध्यक्ष

Last Updated 14 Oct 2017 04:57:47 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से संकेत दिया कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लेंगे.


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (file photo)

सोनिया से आज जब संवाददाताओं ने कई बार यह सवाल किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब पार्टी का नेतृत्व सौंपा जाएगा तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ऐसा जल्द किया जाएगा.

वह शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुस्तक के लोकार्पण समारोह में शिरकत करने आई थीं.

इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से जुड़े सवालों पर चुप्पी साधी रखी.

कांग्रेस के संगठन चुनाव चल रहे हैं और कई प्रदेश इकाइयां पहले ही राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का अनुरोध करते हुए प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं.

सूत्र बताते हैं कि राहुल को दिवाली के बाद अध्यक्ष बनाया जा सकता है

समयलाइव डेस्क/भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment