Guru Nanak Jayanti 2023 : गुरु नानक जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार, जो दिखाएंगे जीवन जीने का सही मार्ग

Last Updated 26 Nov 2023 09:16:30 AM IST

चिंता मुक्त होकर कर्म करते रहना चाहिए। संसार जीतने से पहले अपने विकारों पर विजय पाना जरूरी है। (गुरु नानक जी )


Guru Nanak Jayanti 2023 : पूरी दुनिया गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाती है। गुरू नानक सिखों के प्रथम गुरु हैं। इनके अनुयायी इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से सम्बोधित करते हैं। नानक अपने व्यक्तित्व जीवन में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबन्धु - सभी के गुण समेटे हुए थे। इनकी समाधि स्थल गुरुद्वारा ननकाना साहिब पाकिस्तान में स्थित है। इनका जन्म साल 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन रावी नदी के किनारे स्थित तलवण्डी नामक गाँव में हुआ था। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जयंती का पर्व मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती श्री गुरु नानक देव जी के सम्मान में मनाई जाती है। भक्त प्रार्थना करने के लिए उनके जन्म स्थान, नानकाना साहिब जाते हैं। सिख धर्म के अनुयायियों के लिए यह जयंती काफी खास होती है। देश भर के गुरुद्वारों को सजाया जाता है, जहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक हैं और इसलिए उनकी जयंती सिख समुदाय के लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। इसी कारण इसे गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सिखों द्वारा बड़े पैमाने पर उल्लास के साथ कार्यक्रम व जगह-जगह नगर कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। गुरूनानक जयंती के अवसर पर आप भी पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार, जो दिखाएंगे जीवन जीने का सही मार्ग

Guru Nanak Ji Inspiring Quotes
गुरु नानक जी के विचार (Guru Nanak Ji Inspiring Quotes)

मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए। इससे आने वाले समय में जरूर लाभ मिलता है। (गुरु नानक जी )

अहंकार कभी नहीं करें, बल्कि विनम्र भाव से जीवन गुजारें। अहंकार करने से बड़े बड़े विद्वान भी बर्बाद हो गए। (गुरु नानक जी )

धन को जेब तक ही सीमित रखना चाहिए। उसे हृदय में स्थान नहीं देना चाहिए। क्योंकि हृदय पर स्थान देने से लालसा और बढ़ जाती है। (गुरु नानक जी )

स्त्री-जाति का आदर करना चाहिए। स्त्री और पुरुष दोनों को ही बराबर मानना चाहिए। (गुरु नानक जी )

किसी का भी हक नहीं छिनना चाहिए। दूसरों का हक छिनता है, उसे कभी भी समाज में सम्मान नहीं मिलता है। (गुरु नानक जी )

लोभ का त्याग कर अपने हाथों से मेहनत कर न्यायोचित तरीकों से धन का अर्जन करना चाहिए। इस तरह का अर्जित किया गया धन कभी बर्बाद नहीं होता है। (गुरु नानक जी ) 

संसार को जीतने से पहले स्वयं अपने विकारों पर विजय पाना अति आवश्यक है। जब आप खुद के विकारों पर विजय पा लेंगे, तो आपको कोई भी सफलता ही सीढ़ियों से नीचे नहीं गिरा पाएगा। (गुरु नानक जी )

लोगों को प्रेम, एकता, समानता, भाईचारा और आध्यात्मिक ज्योति का संदेश देना चाहिए। (गुरु नानक जी )

ईश्वर एक है और वह सर्वत्र विद्यमान हैं। हमें सबके साथ प्रेम पूर्वक रहना चाहिए। (गुरु नानक जी )

ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता। क्योंकि मानसिक तनाव से मुक्ति मिल जाती है। (गुरु नानक जी )

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment