देश की पहली महिला डॉक्टर और विधायक मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 133वीं जयंति पर गूगल ने याद में बनाया शानदार डूडल

Last Updated 30 Jul 2019 09:51:17 AM IST

गूगल ने मंगलवार को देश की शिक्षाविद, विधायक, सर्जन और समाज सुधारक रहीं डॉक्टर मुथुलक्ष्मी रेड्डी की जयंती पर उनका डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। डॉक्टर रेड्डी की आज 133वीं जयंती है।


तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह हर साल 30 जुलाई को ‘हॉस्पिटल डे’ के तौर पर मनाएगी।

डॉ. रेड्डी का जन्म 1886 में तमिलनाडु के पुडुक्कोट्टाई में हुआ था। वह 1912 में देश की पहली महिला डॉक्टर बनी और मद्रास के सरकारी मातृत्व अस्पताल में पहली महिला सर्जन बनी।

उन्होंने 1918 में महिला इंडियन एसोसिएशन की सह-स्थापना की और मद्रास विधान परिषद की पहली महिला सदस्य (और उपाध्यक्ष) के साथ साथ पहली महिला विधायक बनाया।

उन्होंने लड़कियों की शादी रोकने के लिए नियम बनाये और अनैतिक तस्करी नियंत्रण अधिनियम और देवदासी प्रथा उन्मूलन विधेयक पारित करने के लिए परिषद से आग्रह किया। अपने महान योगदान के चलते मुथुलक्ष्मी को 1956 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 जुलाई 1968 को चेन्नई में उनका निधन हो गया था।

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment