देशभर में रामनवमी की धूम, प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Last Updated 13 Apr 2019 12:10:23 PM IST

'भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी' की गूंज के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार राम नवमी 13 और 14 अप्रैल को है।


देशभर में रामनवमी की धूम

चैत्र मास शुक्लपक्ष नवमी को रामनवमी का त्योहार मानाया जाता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। भगवान राम विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं।

रामनवमी के अवसर पर लोगों ने पूजा-पाठ की और भगवान राम की प्रतिमा का फूलों, आभूषणों और नए कपड़ों से साज-श्रृंगार किया। साथ ही रामनवमी के दिन ही उत्तर भारत में मनाए जाने वाले पवित्र त्योहार नवरात्रि के नौ दिन लंबे उपवास का समापन होता है। लोगों ने माता की पूजा कर कुंआरी कन्याओं का पूजन कर अनुष्ठान का परायण किया।

भगवान राम को उनके सुख-समृद्धि पूर्ण और सदाचार युक्‍त शासन के लिए याद किया जाता है। उन्‍हें भगवान विष्‍णु का अवतार माना जाता है, जो पृथ्‍वी पर अजेय रावण से युद्ध लड़ने के लिए आए. राम राज्‍य शांति व समृद्धि की अवधि का पर्यायवाची बन गया।

रामनवमी के दिन राम मदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। देशभर के राममंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग भगवान राम की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

इस दिन आप भी अपने अपनों को दें बधाई संदेश...


राम आपके जीवन में प्रकाश लायें!
राम आपके जीवन को सुंदर बनायें!
तेज कर अज्ञान का अंधकार,
आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आये!!
रामनवमी की शुभकामनायें!!!

Ram ji ki jyoti se noor milta hai
Sabke dilo ko shurur milta hai
Jo bhi jata hai ram ji ke dwar
Kuch na kuch jarur milta hai.
Happy Ramnavmi!!


नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता!
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पावन काल, लोक विश्रामा!!
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनायें!!!


राम प्रभु का जनम हुआ आज,
हम सब बड़े पावन हुये आज,
सब मिलकर मनायेंगे खुशियां आज,
ऐसा है राम नवमी का त्योहार आज!!
रामनवमी की शुभकामनायें!!!

Paani me nek naam kabhi doobte nahi
Sachhai ka rang dhone se kabhi chut-te nahi
Insaniyat ke farz se jo chukte nahi
RAMJI aise bando pe meher karna bhoolte nahi
Happy Ramnavmi!!


जिनके मन में श्री राम हैं,
भाग्य में उसके बैकुंठधाम है!
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है!!
रामनवमी की आप और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनायें!!!



Ayodhya jinka dham hai
Ram Jinka Naam Hai
Maryada purushottam vo Ram Hain
Unke charano me humara pranam he.
Ramnavmi ki Aapko aur apke parivaar ko hardik Shubkamnayen!!

आज है रामनवमी का दिवस,
आज के दिन लिया प्रभु ने अवतार,
जैसे संत सुहाने सौम्य हैं रामजी,
वैसा ही सुखमय हो आपका जीवन
रामनवमी की शुभकामनायें!!!


O Lord, YOU are my defender!
When I lie down, I go to sleep in peace,
you alone, O Lord, keep me perfectly safe.
Happy Ramnavmi!!


समय लाइव डेस्क
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment