Russia Ukraine War: तुर्की में वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन पर किया हमला
Russia Ukraine War: यूक्रेनी वायु सेना ने मंगलवार को कहा कि रूस ने रात के समय यूक्रेन पर 10 शाहिद ड्रोन और झांसा देने वाले ड्रोन दागे जो इस साल रात में किया गया सबसे छोटा ड्रोन हमला है। यह तब किया गया जब दोनों देश तुर्की में शांति वार्ता की तैयारी कर रहे हैं।
![]() तुर्की में वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन पर किया हमला |
रूसी सरकार ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बृहस्पतिवार को इस्तांबुल में होने वाली वार्ता में व्यक्तिगत रूप से मिलने की चुनौती का सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया है।
जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्यक ने मंगलवार को एक यूट्यूब शो में कहा कि जेलेंस्की इस्तांबुल में पुतिन के अलावा किसी अन्य रूसी अधिकारी से मुलाकात नहीं करेंगे। यह कार्यक्रम निर्वासन में रह रहे रूस के प्रमुख पत्रकारों द्वारा प्रसारित किया जाता है।
पोदोल्याक ने कहा कि निचले स्तर की वार्ता किसी भी शांति प्रक्रिया को लंबे समय तक खींचने जैसी होगी। यूरोपीय नेताओं ने हाल में पुतिन पर शांति प्रयासों से पीछे हटने का आरोप लगाया है, जबकि वह अपनी बड़ी सेना के दम पर आगे बढ़ने और अधिक यूक्रेनी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
यूक्रेन और पश्चिम यूरोप के नेता 30 दिन के बिना शर्त युद्धविराम की मांग कर रहे थे लेकिन रूस ने इसे सोमवार को तब अस्वीकार कर दिया, जब उसने यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन दागे।
| Tweet![]() |