Putin 2024 में राष्ट्रपति चुनाव फिर से लड़ेंगे

Last Updated 08 Dec 2023 06:18:01 PM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 2024 में अपने लगातार तीसरे और कुल मिलाकर छठे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव लड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट में ये कहा गया है।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रसिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने क्रेमलिन में एक समारोह में यह घोषणा की, जहां उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान में भाग लेने वाले सैनिकों को हीरो ऑफ रशिया पदक से सम्मानित किया।

पुतिन ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के हीरो अर्टिओम ज़ोगा के एक सवाल के जवाब में चुनाव लड़ने के अपने फैसले की रूपरेखा दी।

2020 में रूसी संविधान में किए गए संशोधन के तहत, एक व्यक्ति केवल दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद पर रह सकता है। हालांकि, यह प्रावधान पहले से लागू नहीं होगी। यह पुतिन को चुनाव लड़ने में सक्षम बनाता है, जो 2000 में पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे और 2012 में प्रधानमंत्री के रूप में लौटने से पहले 2008 तक इस पद पर थे।

आईएएनएस
मॉस्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment