Canada Shooting : कनाडा में गोलीबारी में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Last Updated 27 Nov 2023 09:42:33 AM IST
मध्य कनाडा की राजधानी मैनिटोबा के विन्निपेग में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।
![]() |
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के एक बयान के हवाले से कहा, विन्निपेग पुलिस रविवार को घटनास्थल पर पहुंची।
एक वयस्क पुरुष और महिला को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। इसमें कहा गया है कि तीन पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
बयान में कहा गया है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
| Tweet![]() |