Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन में लगातार दूसरी रात किए हवाई हमले

Last Updated 20 Jul 2023 06:40:09 AM IST

देशभर में रात के समय हुए सिलसिलेवार हवाई हमलों में रूस (Russia) द्वारा दागी गईं मिसाइलों और ड्रोनों ने अनाज और तेल टर्मिनलों सहित दक्षिणी यूक्रेन में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है और इसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए।


रूस का यूक्रेन पर घातक हमला

हवाई हमले में लगातार दूसरी रात दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा (Odesa) पर निशाना साधा गया।

कुछ दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने कहा था कि मॉस्को ‘ब्लैक सी ग्रेन इनीशियेटिव’ (Black Sea Grain Initiative) में अपनी सहभागिता रोकेगा।

इस पहल से दुनिया तक खाद्यान्न का निर्यात बढ़ा और कई ऐसे देशों तक अनाज पहुंचा जो भुखमरी का सामना कर रहे थे।

क्रीमिया में रूस के आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि एक सैन्य केंद्र पर आग लगने की वजह से चार गांवों से 2,200 से अधिक लोगों को निकाला गया।

क्रीमिया में रूस द्वारा नियुक्त प्रायद्वीपीय मामलों के प्रमुख सग्रेई एक्सियोनोव के अनुसार एक महत्वपूर्ण राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

एपी
कीव


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment