Britain में भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Last Updated 15 Jun 2023 08:39:31 PM IST

ब्रिटेन में भारतीय छात्रा तेजस्विनी कोंथम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमले में उसकी रूममेट को भी चोटें आईं हैं। ब्रिटेन पुलिस ने गुरुवार को 23 वर्षीय ब्राजीलियन व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।


tejaswani

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, वेम्बली के नील क्रिसेंट के रहने वाले केवेन एंटोनियो लौरेंको डी मोराइस को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार करके उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को वेम्बली के नील क्रिसेंट में एक फ्लैट में मंगलवार को चाकू मारकर छात्रा की हत्या करने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

जहां पुलिस ने 27 वर्षीय तेजस्विनी और 28 वर्षीय एक अन्य लड़की को खून से लथपथ पाया। हालांकि, हैदराबाद से उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई तेजस्विनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल लड़की को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोगों को बिना किसी कार्रवाई के रिहा कर दिया गया है।

तेजस्विनी ने दो महीने पहले मास्टर्स पूरी की थी और वो घर लौटने की प्लानिंग कर रही थी। तेजस्विनी ब्राजीलियाई सहित तीन अन्य लोगों के साथ नील क्रिसेंट में एक फ्लैट में रह रही थी।तेजस्विनी के परिवार ने केंद्र और तेलंगाना सरकार से उसके शव को घर लाने में मदद करने की अपील की है।
 

 

आईएएनएस
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment